मिट्टी का बर्तन,
बर्तन में पानी,
पानी में शक्कर की मिठास हों तुम
पहला ही घूंट पीने से
मिलने वाली तृप्ति जैसा
वो खूबसूरत एहसास हो तुम।
घी में सम्मिलित
गुड़ धूप, चंदन और तिल
हवन की लपटों से निकलकर
हवाओं में घुलने वाले मिश्रण की
वो अदभुत मनमोहक महक हो तुम।
केवड़ा, गुलाब और केसर
इलायची, लौंग, कत्था
फिर उसमें थोड़ा गुलकंद और गुलाब हो तुम
पान के इस रमणीय स्वाद का
वो सुखद एहसास हो तुम। - महेन्द्रविक्रम ?️