मिट्टी का बर्तन
बर्तन में पानी
पानी में शक्कर
की मिठास हो तुम
पहला ही घूंट पीने से
मिलने वाली तृप्ति जैसा
वो खूबसूरत एहसास हो तुम।
घी में सम्मिलित गुड़
धूप, चंदन और धूप
हवन से निकलनी वाली
वो मनमोहक एहसास हो तुम।
केवड़ा, गुलाब और केसर
इलायची, लौंग, कत्था
फिर उसमें थोड़ा गुलकंद
पान के इस स्वाद स्वाद का
वो सुखद एहसास हो तुम।

