मरना क्या बड़ी बात है हम तुझे जी के दिखाएंगे,

लम्हों में मौत खड़ी है, जिंदगी मुश्किल है, फिर भी जी कर दिखाएंगे!!

तेरे हिस्से में मैं नहीं, मेरे हिस्से में तो तू है,

तेरे हिस्से का हिसाब जी के चुकाएंगे,

बेरूखी हमसे ऐसी कि कभी ख्याल नहीं किया,

हम भी हैं ऐसे जिद्दी फिर भी याद किए जाएंगे,

जब कभी मिलो तो मुंह फेर लेना,

नज़र मिल गई तो फिर आप अपने घर ना पाएंगे,

दिल में मोहब्बत आंखों में इश्क लिए फिरते,

आपकी किस्मत में नहीं थी यह दौलत,

खैर छोडिए आप नहीं समझे थे,

सो आप नहीं समझ पाएंगे!!