"सुनो! मैं तुम्हें
अब बहुत दूर से
जहाँ से इस जहाँ को भी
पता नहीं लगेगा,
मगर तुम चाहोगे
तो तुम्हे एहसास जरूर होगा,
मैं तुम्हे कहीं से
चुपके-चुपके
प्रेम करता रहुँगा।"
मैं नहीं कह सकता
नहीं बता सकता
कि मैं तुमसे अब भी प्रेम
करता हूँ,
न ही दुनिया से
और न ही तुमसे!
??
शैलेश मिश्र "वीर जी"

