जो हार को हरा दे,
दर्द में मुस्कराहट दे,
बिखरे सपनों को ,
समेटने का ज़जबा दे,
वही हौसला तो आग है।
अँधेरे दिल में,किरण बनके चमके,
मझधार में जो आश बने,
वही उम्मीद तो "आग" है।
टूटते अरमानों की आँधी में ,
जो लौ जिंदगी की जला दे ,
जीने की फिर से ,नई राह दे ,
मुश्किलों को जीत के ,
वही साहस तो "आग " है।