आईने की तरह बिखर जाऊँ ।
तेरी ख्वाहिश ये है कि मर जाऊँ ।
मौत का खौफ़ हो मुबारक तुम्हें ।
ज़िन्दगी साथ है क्यूँ डर जाऊँ ।
गुजारी ज़िन्दगी मकानों में ।
सोचता अब कि लौट घर जाऊँ ।
दर्द इतना नवाज़ दे मौला ।
तेरे साये में रह सँवर जाऊँ ।
लोग तारीफ़ झूठी करते है ।
इनसे बचता हुआ किधर जाऊँ ।
गर सहारा कोई मिले मुझको ।
सो तेरी गलियों से गुजर जाऊँ ।
कुछ कमी तो जरूर थी वरना ।
देख क्यों 'वेद' को मफ़र जाऊँ ।
भाग जाना
