क्या अब नही मिलोगें हमसे,

कुछ और करो ये बात अच्छी नहीं लगती,


उसे सिर्फ दिन में घर से निकलने की इजाज़त है,

मुझे ये रात अच्छी नहीं लगती,


उसने होली मनाई थी मेरे साथ,

ये दिवाली अच्छी नहीं लगती,


उसका नाम आये इसी ही बात करो,

उसके अलावा कोई बात अच्छी नहीं लगती,


शहर में उसकी नाम की एक दुकान है,

वही से लाया करो, कही और की चीजे अच्छी नहीं लगती..