उम्र की दराज जब खुलने लगती है......

जमाने के तानों से बुनने लगती हैं।


तब कमियाबी काम नहीं आती।

हुनर को निगलने लगती है ।


जीना आसान नहीं होता

समाज की कुरीतियों में...


अपने ही तब ज्ञान देने लगते है...

मजबूरी का बहाना बता कर

जाल बुनने लगते है।


जीत भी हार सी लगती है ।

जब अपनी मां कहती है

"सही तो कह रहे होंगे"

वो लोग जिन्होंने दुनिया देखी है ।


तब उनकी दुनिया विस्तृत...

अपनी दुनिया लघु लगाने लगती है ।


मैं हार कर हिमगिरी सी लगने

लगती हूं...


@वसुंधरा रजक (vasu rajak)