गर्मी भीषण पड़ती देखो ।

पेड़ो से तुम कुछ न पूछो।


विकास के नाम दफन हुए हैं।

न जाने कितने पेड़ कफ़न लिए है।


चौड़ी सड़कें ताव दिखती

सूरज चाचा से लड़ जाती।


आग उगलते सूरज से तुम

गलती अपनी खुद बतलाओ।


पेड़ो को अब नहीं सताओ।

#हंसदेव जंगल को बचाओ।


गर्मी गर्मी मत चिल्लाओ।

सब्र करो या करो लड़ाई

पेड़ो पर सामत है आई।


अगर कष्ट दोगे तुम इनको

झेलोगे तुम कितने सदमे।


वसुंधरा रजक (vasu rajak)