अ से ज्ञ तक का सफ़र
गुरु से ही होता है शुरू।

पहली कक्षा से नौकरी तक का
तय किया गया रास्ता जीवन को
सफल बना देता है ।

गुरु जो मेरे हर बड़ी
चुनौती का हिस्सा है ।
इन से ही तो बचपन का किस्सा है।

डांट और फटकार प्यार
और अच्छा रोजगार सब
गुरु से ही तो सिखा है।

जब जिंदगी रुलाती है
तब उनकी कमी बहुत
सताती है।

अब नई चुनौतियां पंख
फैलाती हैं।
मुझे ठोकर मार जाती हैं ।