बेटियां
***************
बेटियां कभी - कभी
बोझ बन जाती है बेटियां।
अपने ही घर में अपना कमरा
खोजती रह जाती हैं बेटियां।
छोटी - मोटी झड़प में
तड़प कर रह जाती हैं बेटियां।
मजबूरियों की सीढियां
कितनी जल्दी चढ़ जाती हैं
बेटियां...
प्रेम को भी दिल में
दफना कर घूट- घूट कर
जी लेती हैं
बेटियां...
दिल पर पत्थर रख कर
अपने सपनो का गला घोट
देती हैं बेटियां।
इतना बोझ दिल पर लेकर
कैसे जी लेती हैं बेटियां।
झूठ शान की भट्ठी बार - बार
क्यों झोंकी जाती है बेटियां।
# वसुंधरा रजक✍?

