आजाद भारत की जिंदा तस्वीर
देखी मैंने कल चौराहे पर....
पुरुषों की चुटकियों की आवाजों में
खटकती हुई....
महिलाओं के पहनवो में
खूंस निकलते हुए.....
होठों पर सजी लाली पर
तंज कसते हुई...
कमर की मोटाई पतराई को
निहारते हुए.....
बच्चों पर अभद्र टिप्पणी करते हुई...
देश आजाद और सोच गुलाम हो
गई...
कैसे मैं कह दूं दुनिया मेहरबान हो गई..
आज़ाद भारत की सहमी बेटी
मुगलों/ अंग्रेजो की हुकूमत से
ज्यादा गुलाम हो गई....
कैसे कह दूं देश आजाद है।
सोच तो अभी भी गुलाम है...
@वसुंधरा रजक...✍?