कहाँ मुमकिन है मोहब्बत को
लफ़्ज़ों में पिरो के लिख पाना
कहाँ मुमकिन है बिन प्रेम के
एक प्रेम कहानी लिख पाना
कहाँ मुमकिन है भुला यादें
सुकून की नींद में सो जाना
कहाँ मुमकिन है उतर प्रेम समंदर में
बिन भीगे वापिस आ पाना
कहाँ मुमकिन है प्रियतम का
सपनो में दिखाई ना आना
कहाँ मुमकिन है अथाह प्रेम का
अंत किसी से लिख पाना
कहा मुमकिन है.............
