जो खुद की छोड़ बाकि सब की करता है फिक्र, परेशान बहुत है वो पर कभी ना करता जिक्र
ज़िम्मेवारीयो का बस्ता ता उम्र है खिंचता,परिवार की इस क्यारी को अपने लहू से सिंचता !
अक्सर रहता है मौन,बस कभी कभी है खोलता
अपनी पलको के साये पे बच्चो के सपने टिटोलता !
परिवार के सपने,इच्छाए,खुशियाँ ही है जिसकी भक्ति
मासूम से चेहरो को देख,जिसे मिलती है शक्ति !
वो मान है,मर्यादा है और है प्रतिपल त्याग
कहलाता घर का मुखिया,और मेरी माँ का सुहाग !
जिसके साये मे मेरा हर पल,हर लम्हा है बीता
जी हां बात कर रहा हूँ उसी शक्स की,जिसे हम कहते है “पिता “!
