नदी बहती है मेरे नानी गाँव की

दाहिनी ओर

यह नदी गंगा की स्त्रोतवाहिनी है

यह सदाबहार है [ बारहमासी ]।


मुझे नदी से बहुत प्यार है

क्योंकि उम्र तेरह तक

नानी गाँव में रहा

बचपन इसी किनारे में पला।


मेरी नानी पहली माँ है

दूसरी मम्मी

नानी मुझे सभी से ज्यादा प्यार देती है

मैं उनको।


मेरी नानी अमरतरंगिनी ( गंगा )

महाकुंभ प्रयाग जैसी

मैं नानी गाँव की दाहिनी ओर

बहती नदी

यह मौसमी है [ प्रायद्वीपीय ]।


कवि :- वरुण सिंह गौतम