ये रातें की गहराई
नाप सका है कोई !
ये असीमता के केंद्र बिंदु के
अंतिम बिंदु तलक
जान सका है कोई !
यदि हां, बढ़े चलो.. बढ़े चलो ।
यदि राह नहीं मिलें
उन संकीर्णताओं के तलक
तलाश है, प्रतीक्षा है
अभेद्यी किरणों को ढूंढ सके
जहां तक तरणि भी असमर्थ हो
मनुष्य ही है, जीवत्व में
यदि हां, बढ़े चलो.. बढ़े चलो ।
संपूर्ण आर्यावर्त के मापन ब्रह्मांड के
कण से तीक्ष्ण बिंदु के स्पर्श
रेखीय आकृति - सी चिन्ह देख
चंद्रयान के शिवशक्ति पॉइंट तक
क्या चंद्र को माप सका है किन्तु !
यदि हां, बढ़े चलो.. बढ़े चलो ।

