मेरी देह की झंझावातों से
ओह! इस ऊहापोह में न जाने क्यों
भावनाएँ अशून्य की स्थिति में
असह्य, द्रवित, अश्रुभरी।
इस देह का मन बार बार कचोटना
तुम्हारी याद दिलाती है
कि तुम तो
मेरी देह हो!
"राम राम सत्य है" का उच्चार
ठठरी पर पड़ा
अपनों के चार कंधों पर
श्मशान में पहुंचा
मेरी देह का मुरदा होना
हो रहा है दाह-संस्कार!
{ इतना ही लिखते ही कवि का कलम हाथ से गिर गया }
क्या तुम वहीं देह थे
जो पर देह से न हो सकी
[ हेट्रोसेक्सुआलिटी! ]
वरुण सिंह गौतम
