कुछ ऐसा, जिससे शायद आप भी कही जुड़ पायें। सुनियेगा! ढेर सारा प्यार ❤️❤️❤️


"_____ की गिट्टी" 

"_____ की गिट्टी"


जब भी मैं तुम्हारे बारे में सोचता हूँ...

खो जाता हूं।

पहले धागे का कहीँ से निकला हुआ एक सिरा पकड़ता हूँ

और फिर धीरे-धीरे गिट्टी में से धागे को खोलना शुरू।

पहले एक सुकून के साथ ये सब होता है

फिर धीरे-धीरे साँसों का बदलना शुरू।

अब मैं धागे की गिट्टी को पूरा खोल देना चाहता हूँ

पूरा खली।

जब तक सारा धागा ना खोल दूँ

तब तक चैन नहीं।

मैं खोलता चला जाता हूँ...

बिखेरता चला जाता हूँ धागे को।

पर अब जब मैंने गिट्टी को कुछ खाली कर दिया है

तो सारा धागा उलझ गया है

मानो मेरी सासों को भी इसने उलझा लिया हो...

अब इसे सुलझाने में जैसे एक छोटा बच्चा खुद उलझ जाता है

मैं भी उस ही तरह उलझ गया हूँ...इस धागे में।

गिट्टी कुछ खाली हो गई है

और दिल........पूरा भर आया है।


- मनस्वी