मेरी व्यक्तिगत राय के अनुसार 100 हत्याओं के दोषी को भी चुनाव लड़ने की आजादी होनी चाहिए। जिसका चयन जनता करेगी वही वास्तव में जननायक है। यही तो लोकतांत्रिक व्यवस्था की खूबसूरती है। हमारे धर्मग्रंथ और इतिहास की पुस्तक कौरवों और रावण के वध को सही कहती हैं। वर्तमान परिदृश्य में भी सरहद पर घुसपैठियों को गोली मारना और क्रूर अपराधी को फांसी देना नीति के अनुकूल माना जाता है।
संविधान अनपढ़ नागरिक को भी सर्वोच्च प्रभावशाली पद ग्रहण करने का अधिकार देता है। इसीलिए न्यायाधीश महोदय अथवा किसी व्यक्ति विशेष के हाथ में जनसमर्थन से प्रसिद्ध हुए शख्स को अयोग्य घोषित करने का अधिकार देना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है। आपके तार्किक विचार आमंत्रित हैं।
#RahulGandhi #ImranKhan
© वरुण चौधरी अंतरिक्ष

