नमन उमा महेश, करो दूर विघ्न क्लेश,
दुःख नहीं रहे लेश, नष्ट सभी पाप ताप।
करते तुम्हारी भक्ति, करना प्रदान शक्ति,
बनी रहे अनुरक्ति, मिट जायें सर्व श्राप।
रहे पूर्ण सुखी सृष्टि,डालना कृपा की दृष्टि,
होती रहे जल वृष्टि, करते सुनाम जाप।
भरो सब धन कोष, हमारे न देखो दोष,
करना न प्रभु रोष, करुणा निधान आप।
-वर्षा अग्निहोत्री

