साजन आहट आपकी, खींचे मेरा चित्त।
मोहक मूरत देखती, रचती रहूँ कवित्त।।
जबसे आये बालमा, जीवन में बन मोर।
आच्छादित है मन सदन, सुखद सुहानी भोर।।
प्रेम पाश में बाँधते, नैन नेह से सिक्त।।
रोका टोका भी नहीं, राजी रहे सदैव।
गुण ही देखेआपने, कब देखा है एव?
मुश्किल बेला में महज, बैन हुए हैं तिक्त।।
छाँव ठाँव में बैठती, मादक मधुर मिलाप।
पुष्प प्रीति के बाग में, महक मिटाते ताप।
भार गृहस्थी का दिया, सदा सँभालूँ वित्त।।
आया संकट साँवरे, कसकर कर को थाम।
किया कर्म निष्ठा सहज, माना मैंने राम।।
कमला कांता अर्चना, कोष करो मत रिक्त।।
वर्षा अग्निहोत्री
