महीन भावनाओं को

सुकोमल पंख देकर

तुम घुल जाते हो हवाओं में

ढूंढती हूँ मैं गर्विता-सी

शायद आ जाओ

रहो मेरे पास।।

मगर तुम दूर रहकर

करते हो छल

छिपे रहते हो

आकाश के उस छोर पर

जहाँ से मैं लौट आती हूँ

अपने मन की जमीन पर

हो जाती हूँ उदास।

आशा करती हूं

तुम कल मिलोगे

लेकर गहरी श्वांस।।



-वर्षा अग्निहोत्री