कृष्ण को मानते पिया प्यारा।

मंत्र गाते हुये जिया हारा।।


मुग्ध हैं रूप पर कहेंगे हम।

पाद पंकज तले बहेंगे हम।।

घाव गहरा अभी सिया सारा।।


छंद मकरंद से करें पूजा।

देव कोई नहीं मिला दूजा।।

पुण्य ममतामयी दिया नारा।।


दौर देखा बुरा भला आया।

मीत बनकर वही चला आया।।

आँख का सूर्य है दिया न्यारा।


कृत्य अर्पित सभी उन्हें होंगे।

मौन ज्ञापित कभी उन्हें होंगे।।

दुःख दारुण मिटा दिया खारा।।


वर्षा अग्निहोत्री