मंद मंद मंद मंद, फैली मकरंद गंध,
मौसम वसंत वायु, चूमती पराग को।
कोयल मचाती शोर, भाव सरिता हिलोर,
रूपवती नायिका भी, ढूँढे अनुराग को।
पात-पात हर्ष छाया, अलि दल झूम आया,
सुमन मगन अति, बुला रहे फाग को।
रवि रश्मियाँ अवनी, घूम रही तनी-तनी,
छत की मुंडेर पर, रिझा रही काग को।
-वर्षा अग्निहोत्री

