चाहिए क्यों पुरुष माननीय सर्वदा?
शील रक्षा करो झेल कर आपदा।
तुम अकेली कहां साथ गोविंद है।
द्रोपदी के सखा पार्थ वो हिंद है।
नाम लेना समय जो छले कामिनी,
प्रेम प्रार्थी बनो है तभी फायदा।
बाहरी आदमी है लुटेरा बड़ा।
चाम लोभी लदा, डाल डेरा खड़ा।
वासना कूप में है अंधेरा गहन,
ज्ञान के दीप की तुम दिखाओ प्रदा।
खोल लो आंख को मंजुला मोहिनी।
व्यक्ति धोखा करें मार दो कोहिनी।
आग अंगार से दग्ध कर दो उसे,
पार्वती शांभवी हो तुम ही कामदा।
सभ्यता सादगी स्वामिनी देखना।
मोह के जाल को भामिनी भेदना।
मौन से क्या मिला ओज आवाज दो
काठ गुड़िया नहीं, हो नहीं संपदा।
वेश रावण बना आ रहा साधु का।
सत्य सीता सुनो फेंकना पादुका।
देह के ही पुजारी मिलेंगे तुम्हें,
वो गिरायें अगर छोड़ दो कायदा।
वर्षा अग्निहोत्री

