चाहिए क्यों पुरुष मानिनी सर्वदा?
शील रक्षा करो झेल कर आपदा।।
तुम अकेली कहाँ साथ गोविंद हैं।
द्रौपदी के सखा पार्थ वो हिन्द हैं।
नाम लेना समय जो छले कामिनी,
प्रेम प्रार्थी बनो हो तभी फायदा।
बाहरी आदमी है लुटेरा बड़ा।
चाम लोभी लदा डाल डेरा खड़ा।
वासना कूप में है अँधेरा गहन,
ज्ञान के दीप की तुम दिखाओ प्रदा।
खोल लो आँख को मंजुला मोहिनी।
व्यक्ति धोखा करे मार दो कोहनी।
आग अंगार से दग्ध कर दो उसे,
पार्वती शाम्भवी हो तुम्हीं कामदा।।
सभ्यता सादगी स्वामिनी देखना।
मोह के जाल को भामिनी भेदना।
मौन से क्या मिला ओज आवाज दो,
काठ गुड़िया नहीं हो नहीं सम्पदा।
वेश रावण बना आ रहा साधु का।
सत्य सीता सुनो फेंकना पादुका।
देह के हो पुजारी मिलेंगे तुम्हें,
वो गिरायें अगर छोड़ दो कायदा।।
वर्षा अग्निहोत्री

