दर-दर भटको न, बाधा देख अटको न,

विज्ञ बनो ब्रम्ह जैसे, रखना संभल पग।

श्रमसाध्य जीवन हो,दुःख दर्द सीवन हो,

आगे बढ़ जाओ जीव, भाग्य भोर जाये जग।

प्रेम भरा मन रखो, सत्य का ही स्वाद चखो,

ऊँचाई मिलेगी तभी, उड़े मुक्त मन खग।

आडंबर छोड़ देना, काल मार्ग मोड़ देना,

स्वर्ण रूपी दुनिया के, बन जाना तुम नग।


वर्षा अग्निहोत्री