निधि सब वार दूँगी, बदले में प्यार लूँगी,

प्रीत डोर बाँध पिया, जाना नहीं मुझे छोड़।

दुःख चाहे सुख मिले, मन बाग पुष्प खिले,

ताजगी बटोर लेना, देना नहीं उन्हें तोड़।

बन जाना मीत मेरे, करती रहूँगी फेरे,

जिंदगी बिताऊँ साथ, बंधन सघन जोड़।

तुम हो गुलाब फूल, करो ममता कुबूल,

खुरपी से भाव-मिट्टी, साथी कभी देना गोड़।।


-वर्षा अग्निहोत्री