गाँव चलो पिया प्यारे, याद आते नदी नाले,

वृक्ष ठाँव बैठ हम, खायेंगे मधुर बेर।

सुनेंगें मिलिंद गीत, तभी आयेगा आनंद,

साँझ ढले घर आयें, करेंगे कभी न देर।

हाथ थामे साजन जी,चलना हमारे साथ,

करना सुरक्षा सदा, दुष्ट आये चाहे शेर।

मन में रहेगी प्रीत, रीत भी निभाऊं सदा,

चंद्रमा समान मुख, जीती रहूँ हेर-हेर।


-- वर्षा अग्निहोत्री