लोग मिलें बहुतेरे, अच्छे बुरे मूर्ख ज्ञानी,

लेकिन रहेंगे याद,जिनके हृदय प्रेम।

बोल मीठे बोलते हैं, होते प्रभु के समान,

कपट रहित सदा, चाहते कुशल क्षेम।

हों गरीब या अमीर, चाहे किसी पद पर,

मूल्यवान माने जाते, आंके जायें जैसे हेम।

आदर ही पाते रहें, जीवन सरस बना,

उजियाला कर देते, जगमग ज्वाला टेम।


-वर्षा अग्निहोत्री