तुम कहां हम कहां सनम,
खोये खाली हुए, अब अलग।।
जख्म जहर-सी जिंदगी,
वक्त-बे-वक्त पीते दो ठग।।
कामना साथ जीने की थी।
नेह रूपी नगीने की थी।
चली तेज आंधी पवन,
लौ का दीपक बुझा,डिगे डग।।
बंद किस्मत लकीरों में हम।
आज शामिल फकीरों में हम ।।
ओ! अम्बर के प्रिय पथिक,
मैं ठहरी नगरी,नवीन नग।।
कह ही दे देवता द्वार तक।
छू गया हमें छल सच सार्थक।।
चरण चूम चर चंद्रमा,
उड़ गया उच्च अंबर ज्यों खग।।
काल बाधा बना बेनी सम।
दो प्रवाह हुए त्रिवेणी सम।।
पत्ता पत्ता प्रेरणा,
हुआ सवेरा शुभम प्राण जग!
वर्षा अग्निहोत्री

