तुमको हम खत डालेंगे,
जवाब की प्रतीक्षा में
महीने साल गुजारेंगे।

ले जाना मेरी रूह की खुुुशबू,
खत में रखे फूूूल की खुशबू
शर्तेंं न हम डालेंगे।
तुमको हम खत डालेंगे।

आओगे भी, महकोगे भी,
जीवन-ज्योत से उजलोगे भी,
आशा ये हम पालेंंगे।
तुमको हम खत डालेंगे।

खिल जाएंगे चमन  मेेंं हम तुम,
फूलेेेगी बगिया सारी,
मधुवन में डेरा  डालेंगेे।
तुमको हम खत डालेंगे।

अरमानों के गुुुलशन में,
बिखरायेगे प्रेेेम के मोती,
माला रंगीली गूथेंगे।
तुमको हम खत डालेंगे।
जवाब की प्रतीक्षा में
महीने साल गुजारेंगे।