दोस्त निभाना दोस्ती मिला करेंगें।
शिकवा जब होगा तो गिला करेंगे।।
वक्त सदा देना ही है परिभाषा।
हमको तुमसे कोई कब अभिलाषा।।
पंक सरोवर सरसिज खिला करेंगे।
चाय-साय पीकर हम रात बितायें।
मेज बजाना तुम हम सुगीत गायें।।
इसी गाँव को मिलकर जिला करेंगे।
नींद नहीं आये तो फोन लगाना।
बजरंग बाण की रिंग टोन बजाना।।
ख्वाबों में कुटिया को किला करेंगे।
सुख साधन बगैर भी जीवन जीना।
हमने सीखा यारों घाव नगीना।।
नाच नहीं आये पर हिला करेंगे।।
-वर्षा अग्निहोत्री

