दोस्त उदासी दूर करे नित।
हँसा हँसा कर कर देता चित।।
मन को पढ़ लेता वैरागी।
हित साधक होता है बागी।।
वक्त सदा देता दिन रैना।
सार्थक संबल सच्चा है ना।
हार जीत में बदले साथी।
बनने देता कभी न प्रार्थी।।
याचक भी बन जाता धाता।
कृष्ण सुदामा जैसा भ्राता।।
मैत्री महिमा कही न जाये।
हृदय संकुचित वही न पाये।।
बचपन के कारक चालक सम।
व्यंग्य बाण लगते सायक सम।।
अहो!मित्रता करना ऐसी।
मुट्ठी हरि-सी भरना ऐसी।।
दीन हीन पा जाये जीवन।
फटे वस्त्र पर ज्यों हो सीवन।।
सदा उद्धरण पेश करो जी।
दानी बनकर ऐश करो जी।।
धन्य धनंजय है बड़भागी।
श्याम सारथी सा अनुरागी।
-वर्षा अग्निहोत्री

