ले लो इस बार दिए
उस बूढ़ी काकी से
जिसकी है दीवाली में
आस्था
जिसका है दीवाली से बास्ता
दिए, जो दूर देश से नहीं आए
उसने अपने हाथों से बनाए
कर लो उजियार दीवाली में।
घर होगा रौशन, तुम्हारा भी
उसका भी
मनाओगे तुम दीवाली,
वो भी
मिलेेंगी दुआएँ दीवाली में
ले लो इस बार दिए
उस भोली भाली से।
