प्रीत की बाध्यता पुकारेगी।

मीत आना मिलन तभी होगा।।


धूप में जल रहे कदम जब तो।

छाँव बननासनम नरम तब तो।।

नम्र निंदिया हमें संवारेगी,

दर्द का भी शमन तभी होगा।।


प्रेरणा पथ चलो सजायेंगे।

रूठ जाओ अगर मनाएंगे।।

जीभ गीता कभी उचारेगी,

वांछना का निधन तभी होगा।।


पंक्तियों में उड़े विहग गाते।

सम्पदा नेह की दिये जाते।।

आँख उनको सदा निहारेगी,

भीड़ में भी विजन तभी होगा।।


स्वप्न पूरे पिया हमारे हों।

अंक में फूल प्राप्त सारे हों।

चंद्रिका चांदनी उतारेगी,

वाटिका में किशन तभी होगा।।

**************************

वर्षा अग्निहोत्री