जगमग जगमग छाई दिवाली,
सबके मन को भाई दिवाली।

घर घर का हर कोना रौशन,
तन मन रौशन, जीवन रौशन,
प्रेम का दिया जलाए दिवाली।
आई दिवाली, छाई दिवाली।

गाँव है रौशन, गली है रौशन।
शहर है रौशन,चौक है रौशन,
बाजारों में सजी दिवाली।
आई दिवाली, छाई दिवाली।

दरवाजों पर रंग हैं बिखरे,
पकवानों से घर-घर महके।
अपनों का सत्कार दिवाली। 
जगमग जगमग छाई दिवाली।