गर्व सर्व जन भारी, उत्सुक हैं नर नारी,

अवध के राजा राम, साथ माता जानकी।

संत परिहास करें, मन में हुलासभरें,

बीती दुःख भरी शाम, साथ माता जानकी।

लखन अनुज आये, सकल मनुज भाये,

नयनों के अभिराम, साथ माता जानकी।

जगत पालक प्रभु, सर्वथा लायक विभु,

अब करेंगे आराम, साथ माता जानकी।


-वर्षा अग्निहोत्री