बहुत बधाई तुमको यारा...
जन्म दिवस जो है आज तुम्हारा..
इस धरती पर तुम जो आये..
मेरे दिल पर तुम यूँ छाए..
मुस्कान बिखेरी खुशियाँ लायी..
सबके दिल पर फिर तुम छाई..
बहुत बधाई तुमको यारा...
आँख खुली तो मोती चमके...
मम्मी पापा तब यूँ चहके..
घर मे यूँ इक परी है आयी..
देखो कितनी रंगत लायी..
बहुत बधाई तुमको यारा...
पाकर गुड़िया भैया बोला..
देखो कितनी प्यारी बहना..
खूब लड़ाई हमको लड़ना..
पर इसके है संग मे रहना..
बहुत बधाई तुमको यारा...
जन्म दिवस जो है आज तुम्हारा..
इतना प्यारा दोस्त मिला है...
दिल भी मेरा खिला खिला है..
मिले तुम्हे यूँ लाखों खुशियाँ...
दिल से मेरी यही दुआएँ..
बहुत बधाई तुमको यारा...
जन्म दिवस जो है आज तुम्हारा..
.. वारिद कुशवाहा


