बादलों के बीच में इक चाँद नज़र आया
इतना दिलकश और दिल अजीज नज़र आया
दिल तो किया छू लूँ उसे
पर वो थोड़ा शरमाया इठलाया नज़र आया
बादलों के बीच में इक चाँद नज़र आया
तमन्ना थी कि वो पास हो मेरे
पर वो कुछ भरमाया नज़र आया
जैसे बचपन में माँ रख देती थी थाली में पानी
और चाँद उसमे उतरा नज़र आता
वैसे ही वो मेरी तरफ आभासी नज़र आया
बादलों के बीच में इक चाँद नज़र आया
इतना दिलकश और दिल अजीज नज़र आया
