आज फिर इक सुबह आयी..
अंधेरा चिरती वो किरण आयी..
जिंदगी के एहसास का,
नवजीवन के संचार का
ख्वाहिशों की बौछार का..
इक बारिश फिर लायी..
आज फिर इक सुबह आयी..
नयी खुशियों के लिये..
नयी आशा भी लिये..
अनवरत चलने का वो इक संदेशा भी लायी..
रात्रि के नीरस को हरने..
कलियों को यौवन दिलाने..
फिर नयी इक सुबह आयी..
थाल पूजा की लिये..
सूर्य जैसे हो दीया..
सुगंध उसमे पुष्प की..
ओस में भीगे हुए..
बोलियाँ वो पक्षियों की..
आरती करते हुए..
आज फिर इक सुबह आयी..
आज फिर इक सुबह आयी..
.. वारिद कुशवाहा
