जब ये दुनिया खतम हो जाए
और हमें कही और जाना हो,
ऐ चाँद तू भी मेरे साथ चल लेना।
चल लेना की यहाँ अकेले क्या करेगा ?
किसपे रौशनी बिखेरेगा,
किसका महबूब बनेगा ?
कौन ही तुझे देखेगा,
और आह भरेगा ?
न तेरे जाने पे अमावस,
न आने पे पूर्णिमा होगी,
न तेरे आधे भी होने पे कोई तेरी
तारीफ़ करेगा।
इसलिए कहती हूँ की
मेरे साथ चल लेना।
नई दुनिया बसाएँगे,
नया आसमान बनाएँगे।
नए आसमान का तू,
इकलौता राजा होगा।
न सूरज होगा न एक तारे होंगे
हम एक दूसरे के सहारे होंगे।
ऐ चाँद ये दुनिया खतम हो जाए
तो मेरे साथ चल लेना॥

