मै जब भी आया तुम तक
मैंने सौप देना चाहा खुद को तुम्हे
ये इज्जत, ये आबरू, ये प्यार, ये बदन
सब कुछ दे दिया तुम्हे
बस एक भरोसे पे
कि तुम वफा करोगी
तुम तो ठहरी बेवफा
तुम्हे आदत है खेलने की
इन जज्बातों और
मुहब्बत से
खैर छोड़ो
खिलौना समझ तुम
खेल गई इनसे
मुझे तो तय थी
ये सजा मिलनी
क्योंकि
मैंने तुम्हारी मोहब्बत में
एक नादान सा दिल तोड़ा था।

