मां,


तू है तो मै हूं।

बिन तेरे कुछ नहीं,

आंखे खुली तो गोद तेरी,

चलना चाहा तो सहारा तेरा,

उठना चाहा, तो संबल तेरा,

बिन सोचे ही, तूने सब कुछ दिया।


दुनिया दिखाई तूने मुझे,

रास्ते बताए तूने मुझे,

अनुभव दिया तूने मुझे,

सहारा दिया तूने मुझे,


पहला ज्ञान तुझसे मिला,

तुझसे ना कोई शिकवा गिला,

तूने किया उपकार ये,

दुनिया में मुझे जो जन्म दिया,

तूने हमेशा ही दिया,

बदले में हमसे क्या लिया?


दू कैसे चुका ये कर्ज तेरा,

इतना बड़ा ना है कद मेरा,

इतनी सी है विनती खुदा,

जब देना ये तन, ये घर देना,

ये परिवार और ये ही मां देना।