काली सी निडर है वो 

लक्ष्मी सी वैभवशाली है 

सरस्वती सी गुणवान है वो

सीता सी प्रभावशाली है 

पार्वती सी साथी है वो 

गौरी सी स्वाभिमानी है 


 वो ना अब्ला है ना बेचारी है 

शक्तियां भरपूर उसमे सारी है 

चरित्र पर आ जाए तो वो सब पर भारी है 

संघर्ष और त्याग की वो मूरत है 

आधार है जीवन का जो वो नारी है 

~वाणी