अभिनंदन हैं , हे रघुनंदन

आओ विराजो, पुण्य भूमि पर।

वर्षों से था यह सबका प्रण,

प्रभु विराजेंगे अपने घर।

आओ रघुवर बसो यहीं पर,

कण कण में तुम आन विराजो।

पूरी धरती हो चली राममय,

आज देव-दिवाली सा दिन आया।

अभिनंदन स्वीकारो रघुनंदन

भादो मास के अभिजीत मुहूर्त में।

प्रणाम स्वीकारो हे माँ सीता प्रिय

संग विराजो हे सर्वोत्तम।