मैं बहुत शांत हूँ घर में घटती घटनाओं को सहजता से लेती हूँ बच्चों की गलतियों पर उन्हें ज्यादा डाँटती भी नहीं हूँ घर में काम करने वाली बाई अकसर लाँघा करती है उस पर भी झूंझलाती नहीं हूँ रिश्तेदारों से शिकायतों का जखीरा भी नहीं है पास मेरे मैं बहुत शांत हूँ मगर मैं बहुत अशांत हो जाती हूँ देखकर कि सरकारी महकमों में बच्चों की शिक्षा का, स्वास्थ्य का पैसा किसी के मकान को विला बनाने में लग जाता है उनके ऐशो आराम का ज़रिया बन जाता है। मैं बहुत अशांत हो जाती हूँ जब किसानों को नकली बीज और खाद बेचा जाता है खेती की जमीन बेतहाशा खत्म की जाती है अँधेरा होते ही सङक पर अकेली लङकी की धङकनों की आवाज़ सुनते ही मैं अशांत हो जाती हूँ मैं हर उस बात पर अशांत और उद्वेलित हो जाती है जो समाज को खोखला कर रही है और नैतिकता को दीमक की तरह चाट रही है