कविता ही है...
समानांतर अपने कुछ महसूस होता है धङकन/ स्पन्दन शिराओं में बहता रक्त आवाजें क्या कोई इंसानी वज़ूद इर्द गिर्द है या जब खुद से खुद को अलग कर देखने लगते हैं तो कुछ शब्द बाना पहने दिखाई देते हैं जो झूमते हैं/ गाते हैं/ डराते हैं/ जगाते हैं एक इंसानी अहसास कराते हैं वो शायद कविता ही है जो साथ हमारे चलने लगते हैं ....
