बेमन से आते हैं बादल कभी थोङा बहुत बरसते हैं कभी मुँह दिखाई सा कर जाते हैं लगता है मानो उन्हें धकेला जा रहा है बरसने के लिए इसीलिए कभी क्रोध में आकर एक साथ बरस जाते हैं ये बादल अब न सावन के सेरे होते हैं न ही भादौ की झङी अब तो कहाँ हो पाता है चार चार माह का हर मौसम केवल थोङी ठंडी थोङी सी बारिश बाकी पसर जाती है तेज और तेज गर्मी मौसम देखते देखते कितना बदल गया मानों हम इंसानों की बराबरी करने पर आमदा है।