तुम संग बीते लम्हों से जीवन संगीत बनाएंगे
हर शाम तुम्हारी यादों को यूँ बैठ अकेले गाएंगे
प्यार तुम्हारा ना पा कर भी,
हम तुमसे प्यार निभाएंगे.
तेरी मेरी प्रेम कहानी साथ बैठ कर गाएंगे
हर रात तुम्हारी खुश्बू से दिल का आँगन महकाएंगे
साथ तुम्हारा न पा कर भी,
हम तुमसे प्यार निभाएंगे